औरैया: संजय गेट से जिला अस्पताल मार्ग पर जाम से जनजीवन प्रभावित, फास्ट फूड के ठेलों ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत
औरैया शहर के व्यस्ततम संजय गेट से जिला अस्पताल तक भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिससे आम नागरिकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से आवागमन पूरी तरह बाधित रहा और लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अव्यवस्थित ढंग से लगने वाली फास्ट फूड की ठेलियां जाम का