टीकमगढ़ जिले अनंतपुरा के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम अभिषेक निवासी आलमपुरा गांव बताया गया है। परिजनों के अनुसार अभिषेक बाइक से अपने गांव से टीकमगढ़ आ रहा था रास्ते में अनंतपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।