देवेंद्रनगर: पुलिस उप महानिरीक्षक ललित शाक्यवार ने देवेंद्रनगर थाने का किया निरीक्षण
सोमवार को दोपहर 2:00 बजे के लगभग पुलिस दरबार उपरांत DIG छतरपुर द्वारा पुलिस लाइन पन्ना, पुलिस अधीक्षक कार्यालय पन्ना की विभिन्न शाखाओं सहित, थाना देवेन्द्रनगर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। थाने में संधारित रिकॉर्ड के रखरखाव, बलवा ड्रिल सामग्री, सी.सी.टी.व्ही. कैमरे एवं हवालात का निरीक्षण किया गया।