देवेंद्रनगर: देवेंद्रनगर में कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकालकर पहलगांव में शहीद हुए नागरिकों को श्रद्धांजलि दी
दो मिनट का रखा मौन,पाकिस्तान व आतंकवाद मुर्दाबाद के लगाए नारे पहलगांव में हुए आतंकी हमले व आतंकवाद के विरोध में शनिवार को शाम 7बजे देवेंद्रनगर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद शुक्ला के नेतृत्व में समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा पहलगाम की दुखद घटना में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई