रहटगांव: खरीफ सीजन से पहले प्रशासन अलर्ट, किसानों को उर्वरक उठाव के निर्देश, मानसून पूर्व तैयारी
आगामी खरीफ सीजन और मानसून को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आज 25 मई 4 बजे आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रहटगांव सहित जिलेभर में किसानों को अभी से उर्वरक के अग्रिम उठाव के लिए प्रेरित किया जाए और सभी सहकारी समितियों में खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रहे।