लखीमपुर: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, मासूम समेत छह लोग हुए घायल
थाना खीरी क्षेत्र में बीती देर शाम सड़क हादसे में मासूम समेत छह लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शारदा नगर से रमही पुल की ओर जा रही होंडा अमेज कार रुखिया झाल के पास पहुंची थी। इसी दौरान बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। जिसमें मासूम समय 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल।