पन्ना: राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 353 लोगों ने उठाया लाभ
Panna, Panna | Oct 19, 2024 पन्ना जिले में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर 19 अक्टूबर 2024 को ग्राम बड़गड़ी में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ, जहां 353 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस शिविर का आयोजन कलेक्टर सुरेश कुमार और जिला आयुष अधिकारी डॉ. आर.के. वर्मा के मार्गदर्शन में हुआ।