जलालगढ़: जलालगढ़ प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित की गई क्विज प्रतियोगिता
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को भीमराव अंबेडकर के जीवन, विचारों और उनके योगदान से अवगत कराना था। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और उत्साहपूर्वक प्रश्नों के उत्तर दिए। क्विज के माध्यम से छात्रों में ज्ञानवर्धन के साथ-साथ प्रतिस्पर्धा की भावना देखने को मिली।