गोपालगंज: नगर थाना परिसर में महावीर अखाड़ा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, आर्केस्ट्रा, डीजे व घातक हथियार पर रहेगी रोक
नगर थाना परिसर में महावीरी अखाड़ा को लेकर गुरुवार को महावीरी अखाड़ा पूजा समिति के सदस्य व डीजे संचालकों की एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सदर एसडीओ व एसडीपीओ ने सभी सदस्यों को किसी भी हाल में पूजा के नाम पर अश्लीलता फैलाने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान महावीरी अखाड़ा में आर्केस्ट्रा, डीजे, घातक हथियार व हाथी पर प्रतिबंध रहेगी।