गोपालगंज: झमाझम बारिश के बाद जलमग्न हुआ सदर अस्पताल परिसर, घुटने भर पानी में होकर जाते दिखे मरीज,विभाग मौन #jansamasya
सदर अस्पताल परिसर में झमाझम बारिश के बाद अस्पताल परिसर पूरी तरह से जलमग्न हो गया। जल जमाव के बीच मरीज और उनके परिजन अस्पताल में घुटने भर पानी में होकर आते जाते दिखे। स्वास्थ्य विभाग इसे समस्या से आम लोगों को निदान नहीं दे पा रही है। सिविल सर्जन डॉ विरेंद्र प्रसाद ने कहा कि जल्द ही जलजमाव से लोगों को राहत मिलेगी।