कोलायत: कोलायत में सोमवती अमावस्या पर कपिल सरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी
ज्येष्ठ (अधिक) मास की पावन सोमवती अमावस्या पर सोमवार को धर्मनगरी श्रीकोलायत पूरी तरह श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगी नजर आई। अलसुबह से ही कपिल सरोवर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया तथा भगवान महर्षि कपिलमुनि के दर्शन कर सुख, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की गई