भभुआ: सीवों फाल के पास युवक का शव मिलने के बाद भभुआ के एसडीपीओ व थानाध्यक्ष जांच में पहुंचे
Bhabua, Kaimur | Jan 10, 2026 सीवों फाल के पास युवक का शव मिलने के बाद जांच में भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती व थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पहुंचे। आज शनिवार को 10:30 बजे मौके पर पहुंचे एसडीपीओ ने कहा कि सूचना मिला कि सीवों फाल के पास संदिग्ध अवस्था में मृत एक युवक का शव पड़ा हुआ है। लेकिन इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश रहा जहां पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में समझाया बुझाया गया है।