गभाना: टोल प्लाजा पर हापुड़ कूच कर रहे भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, जमकर हुई धक्का-मुक्की
गभाना टोल प्लाजा पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब हापुड़ कूच कर रहे भाकियू भानू गुट के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। दरअसल, भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह के साथ हापुड़ में पूर्व मंत्री अनिल चौहान द्वारा कथित अभद्र भाषा और गाली-गलौज किए जाने के आरोप के बाद कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।