लोक शिकायत के तहत द्वितीय अपीलों की सुनवाई
आज जिला पदाधिकारी-सह-द्वितीय अपीलीय प्राधिकार, बांका की अध्यक्षता में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत दायर द्वितीय अपीलों की सुनवाई की गई।
🔹 कुल 04 लोक शिकायतों के मामलों पर विस्तृत सुनवाई हुई।
⚡ विद्युत विभाग से संबंधित 02 मामले
* अमरपुर से संबंधित मामले में अपीलार्थी द्वारा जर्जर विद्युत तार बदलने का अनुरोध किया गया था। सुनवाई के दौरान बताया गया कि जर्जर विद्युत तार बदल दिया गया है।
* बांका से संबंधित विद्युत विपत्र सुधार के मामले में अपीलार्थी के प्रतिवेदन से असंतुष्ट रहने पर उप विकास आयुक्त, बांका को उभय पक्षों को सुनकर मंतव्य देने का निर्देश दिया गया।
🏠 प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित मामले में
आवास प्लस-2024 की सर्वेक्षण सूची में नाम नहीं जोड़े जाने के मामले में दोषी पाए गए कर्मी के विरुद्ध दो वार्षिक वेतन वृद्धि तक रोकने तथा संबंधित पर्यवेक्षक के विरुद्ध लिखित चेतावनी की कार्रवाई की गई।
🏢 अंचल कार्यालय, रजौन से संबंधित एक मामले की भी सुनवाई की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला प्रशासन, बांका द्वारा लोक शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन तथा दोषी कर्मियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
Banka, Bihar | Aug 28, 2026