मथुरा: बगीचे में विराजमान होकर द्वारकाधीश महाराज ने भक्तों संग खेली होली, बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल ने लगाई हाजरी
ब्रज में होली महोत्सव चरम सीमा पर है द्वारकाधीश मंदिर में राजाधिराज द्वारकाधीश महाराज ने बगीचे में विराजमान होकर अपने भक्तों के साथ जमकर होली खेली इस होली को देखने के लिए बॉलीवुड के अभिनेता विद्युत जामवाल द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे और ठाकुर द्वारकाधीश के समक्ष शंख बजा कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई अभिनेता ने कहा कि सभी को ब्रज की होली देखनी चाहिए और शंख बजाया।