पुरैनी: कमला राणा साइंस कॉलेज में महात्मा गांधी के विचारों पर संगोष्ठी का आयोजन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर पुरैनी प्रखंड के कमला राणा साइंस कॉलेज प्रशांत नगर सपरदह में शुक्रवार को महात्मा गांधी एवं उनके विचारों की प्रासंगिकता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य अनुप्रिया राज, संस्थापक प्रशांत कुमार सहित कई अन्य वक्ताओं ने उपयुक्त मुद्दों पर अपनी बातें रखी।