गया टाउन सीडी ब्लॉक: गांधी मैदान में दशहरा पर्व पर रावण दहन की तैयारियां पूरी, रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले खड़े किए गए
ऐतिहासिक गांधी मैदान में रावण दहन की सभी तैयारियां गुरुवार को दोपहर 12:00 पूरी कर ली गई हैं। 60 फीट ऊंचे रावण, 55 फीट के कुंभकरण और 50 फीट के मेघनाथ के पुतले स्थापित किए गए हैं. कार्यक्रम शाम 5 बजे शुरू होगा। पुतलों को कारीगरों ने बांस और कागज की सहायता से कई दिनों की मेहनत के बाद तैयार किया है। रावण दहन से पहले भगवान राम द्वारा रावण वध का मंचन किया जाएगा।