इटावा: पिलखर के पास नेशनल हाइवे पर कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक घायल हुआ, पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया इलाज जारी
Etawah, Etawah | Aug 13, 2024 इकदिल इलाके के पिलखर के पास नेशनल हाइवे पर बाइक सवार युवक कार की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया गया कि जगन्नाथपुरा गांव के रहने वाले बाइक सवार युवक बाइक से जा रहा था, तभी कार की टक्कर लगने से बाइक सवार घायल हो गया, जिसको पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर घायल का इलाज जारी है।