ईसागढ़: शंकरपुर गांव में दो पक्षों में विवाद, मारपीट का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज किया
पहले पक्ष के शंकरपुर निवासी महेंद्र आदिवासी उम्र 19 वर्ष ने बुधवार को रात लगभग 9 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार को शाम लगभग 6 बजे रंजिश के चलते शंकरपुर निवासी अमर सिंह और सूरत आदिवासी ने उसके साथ मारपीट की है वही इस मामले में दूसरे पक्ष के शंकरपुर निवासी रामा आदिवासी उम्र 55 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए मारपीट के आरोप लगाए हैं ।