नानपारा: नानपारा विद्यालय में पर्यावरण, जल संरक्षण और नशा उन्मूलन को लेकर चौपाल का आयोजन, वृक्षारोपण का लिया गया संकल्प
नानपारा के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में पर्यावरण, जल संरक्षण और नशा उन्मूलन विषय पर एक चौपाल का आयोजन किया गया। संस्कृति विभाग उत्तरप्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों के रोपण व उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया। साथ ही, नशा उन्मूलन को प्रभावी बनाने के लिए जागरूक किया