अजयगढ़: लापरवाही से भीगा सरकारी गेहूं, खुले आसमान तले सड़ा सैकड़ों क्विंटल अनाज, कार्रवाई की मांग
Ajaigarh, Panna | May 17, 2026 प्रदेश में किसानों को राहत देने और खरीदी व्यवस्था को मजबूत बनाने के दावे लगातार किए जा रहे हैं, लेकिन पन्ना जिले से सामने आई एक घटना ने इन व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले के महालक्ष्मी वेयरहाउस में पगरा सहकारी समिति द्वारा संग्रहित सैकड़ों क्विंटल सरकारी गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़े रहने के कारण बारिश में भीगकर खराब हो गया। बताया जा रहा है कि