परबत्ता प्रखंड मुख्यालय स्थित परबत्ता बाजार में मंगलवार की शाम पांच बजे तक पीडब्ल्यूडी की सरकारी जमीन की नापी का कार्य किया गया। इस कार्रवाई से सड़क किनारे दुकान लगाने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सरकारी अमीन के बाजार पहुंचते ही सड़क किनारे दुकान लगाने वाले दुकानदारों में हलचल मच गई। कई दुकानदार अपनी दुकानों की स्थिति को समझने की कोशिश करते दिखे।