बिक्रमगंज शहर के आरा रोड पर बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक साइकिल सवार व्यक्ति से 65 हजार रुपये लूट लिए गए। भारतीय स्टेट बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे अमाथु निवासी रामा शंकर सिंह को बाइक सवार दो युवकों ने निशाना बनाया और उनका रुपयों से भरा झोला छीनकर फरार हो गए।