ललितपुर: शहर में महिलाओं के मंगलसूत्र छीनकर भागने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
ललितपुर शहर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर महिलाओं के मंगलसूत्र छीनकर भागने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है,और चोरी किया गया पूरा माल बरामद किया है, उक्त मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया आरोपियों द्वारा भीड भाड़ वाले स्थान पर चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है, और आरोपी झांसी के निवासी संगठित गिरोह के बताए गए हैं।