चायल: अवधन गांव के मजरा गौहर अली का पुरा में मासूम बच्ची का शव मिलने से गांव में मचा हड़कंप, बीती देर रात हुई शिनाख्त
कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र के औधन गांव के मजरा गौहर अली का पूरा में तालाब में ढाई साल की मासूम बच्ची रिवांशी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पिता चमन लाल ने हाथ में पहनी चूड़ी से बच्ची की पहचान की। शव की हालत खराब होने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मंगलवार देर रात 11 बजे शिनाख्त!