जौनपुर के सिरकोनी विकास खण्ड के कादीपुर गांव में गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे विशेष जनसंपर्क एवं जन जागरूकता अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।