विदिशा नगर: पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर खुलेआम शराब पी रहे 8 लोगों को किया गिरफ्तार
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने नीमताल बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में रविवार दोपहर 12:00 बजे विशेष कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे 8 लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। अधिकारियों के अनुसार बस स्टैंड पर महिलाओं और आम नागरिकों का लगातार आवागमन रहता है।