सहारनपुर: गागलहेड़ी थाना पुलिस ने जहर खुरानी गिरोह के 2 शातिरों को किया गिरफ्तार, आयोजित की गई प्रेस वार्ता
थाना गागलहेड़ी पुलिस ने मुखबिर सूचना पर नवादा रोड से जहर खुरानी गिरोह के दो शातिर अभियुक्त नदीम व गय्यूर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी गाड़ी, 500 ग्राम गुड, 500 ग्राम आटा, 2 पैकेट सल्फास और 2 चाकू बरामद हुए। शिकायतकर्ता परवेज आलम की तहरीर पर आरोप है कि आरोपी उसकी भैंस को आटा-गुड में मिलाकर जहर देकर मार चुके हैं।