सूरजपुर: सूरजपुर जिले में वन विभाग ने अवैध साल लकड़ी परिवहन के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, देर रात एक ओमनी वैन की गई ज़ब्त
सूरजपुर जिले में वन विभाग ने अवैध साल लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। देर रात की गई कार्रवाई में एक ओमनी वैन से 09 नग अवैध साल चिरान जब्त किया गया है, जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। सूरजपुर जिले के वन परिक्षेत्र के धरमपुर सर्किल अंतर्गत ग्राम सिंघरा कोढ़ीडोल पारा का है, जहां मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने रात करीब साढ़े 12 बज