जहानाबाद: गंगापुर में बाबा चूहारमल पूजा पर भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए
हुलासगंज प्रखंड के गंगापुर गांव में बाबा चूहारमल पूजा के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया । जहां कलश यात्रा में ढोल-नगाड़े और डीजे के साथ सैकड़ों महिला, पुरुष व बच्चों ने जलभरी में भाग लिया। कार्यक्रम गुरुवार शाम करीब 5 बजे तक जारी रहा। मौके पर उपेंद्र पासवान, अभिनंदन पासवान, मिथलेश पासवान सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।