राघोगढ़: मोहरी गांव जमीन पर कब्जा की कलेक्टर से की शिकायत, खेत पर कब्जा दिलाने खुद पहुंचे एसडीएम मोबाइल कोर्ट से की कार्यवाही
Raghogarh, Guna | Jun 21, 2026 राघोगढ़ ब्लॉक के ग्राम मोहरी निवासी किसान सांवल भील ने जमीन पर कब्जा की जनसुनवाई में कलेक्टर से शिकायत की थी। 21 जून को राघोगढ़ एसडीएम अमित सोनी ने बताया, तहसीलदार न्यायालय के आदेश पर राजस्व पुलिस टीम शनिवार किसान के खेत पर पहुंची। मौके पर माखन सिंह नेपाल सिंह भील ने किया कब्जा की नपाई कर आवेदक को कब्जा सोपा गया। आवेदक ने कलेक्टर और प्रशासन का आभार जताया।