सबलगढ़: 19 दिनों से जारी जनहित सत्याग्रह, प्रशासन अब भी 'प्लानिंग' में व्यस्त
सबलगढ़ नगर पालिका परिषद की बदहाल व्यवस्थाओं, पेयजल संकट, गंदगी, अधूरे निर्माण कार्यों एवं लगातार बंद की जा रही शिकायतों को लेकर पार्षदों द्वारा किया जा रहा जनहित सत्याग्रह आज 19वें दिन भी जारी रहा। एक ओर नगर की जनता मूलभूत समस्याओं से परेशान है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन और नगर पालिका केवल प्लानिंग तैयार कर रहे है