बस्ती: कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े छात्रा से छेड़खानी व मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Basti, Basti | Dec 25, 2025 बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक द्वारा छात्रा से मारपीट व छेड़खानी वीडियो का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो के अनुसार छात्रा पैदल जा रही थी, तभी पीछे से मोटरसाइकिल सवार युवक ने आकर उसे कई थप्पड़ जड़ दिए।वीडियो में युवक छेड़खानी करता दिख रहा है। सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।