तालबेहट: तालबेहट तहसील सभागार में अल्पसंख्यक राज्य मंत्री दानिश आजाद ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गिनाई उपलब्धियां
उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तालबेहट तहसील सभागार में पहुंचे। जहां उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के दौरान जनपद के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा संचालित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।