गुना नगर: ईदगाहबाड़ी: मकरावदा बांध में मछली पकड़ने पर दो ठेकेदारों के बीच चली गोली घटना का सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज आया सामने
गुना।मकरावदा बांध पर मछली पकड़ने के वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के सकतपुर रोड पर ईदगाह बाड़ी इलाके में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और गोली भी चलाई गई। इस गैंगवार जैसी स्थिति में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।