UKSSSC से चयनित 221 युवाओं को नियुक्ति पत्र, धामी बोले- पारदर्शी भर्ती से बढ़ा युवाओं का भरोसा
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के माध्यम से चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। ये नियुक्तियां शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन तथा पशुपालन विभाग में विभिन्न पदों पर की गई हैं।
मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित भर्ती प्रणाली से प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी हुई है, जिससे युवाओं का भरोसा बढ़ा है।
#uttarakhandupdate #followerseveryone #highlightseveryone #BreakingNews #UttarakhandNews #श्रीनगर_गढ़वाल #DEHRADUNpolice @top fans Uttarakhand Police