जशपुर: तुमला में नशे के सौदागरों पर जशपुर पुलिस का शिकंजा, 76 किलो गांजा के साथ 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जशपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत तुमला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 76 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। इस मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार की शाम 5 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा की ओर से दो कारों में भारी मात्रा म