जशपुर: जशपुर में कृपा शंकर भगत के अवैध कब्जे पर जिला प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, शासकीय जमीन से हटाया गया अतिक्रमण
जशपुर जिले में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम टिकैटगंज में कृपा शंकर भगत द्वारा किया गया अतिक्रमण को हटाया गया। तहसीलदार न्यायालय के आदेश पर राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। रविवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार, खसरा नंबर 188 की शासकीय भूमि और कोटवारी जमीन के हिस्से पर