पूरनपुर: तहसील में जमीन विवाद के समाधान को लेकर भाकियू भानु ने शुरू किया धरना प्रदर्शन
पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के गांव मुडिया में लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद का समाधान न होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुबह करीब 11 बजे बड़ी संख्या में किसान तहसील पहुंचे और प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ धरने पर बैठ गए। किसानों का आरोप है कि विवादित भूमि की पैमाइश कराने की मांग