नरसिंहपुर: पीएम जनमन योजना के तहत नयाखेड़ा में कैम्प का किया गया आयोजन
प्रधानमंत्री जनमन के तहत पिछड़ी जनजातियों (भारिया) के संबंधित मुखिया/ परिवारजनों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाये जाने के लिए करेली विकासखंड के ग्राम नयाखेड़ा में कैम्प आयोजित किया गया। इस दौरान ग्राम नयाखेड़ा व आमगांव बड़ा में निवासरत पिछड़ी जनजातियों (भारिया) के संबंधितों के मुखिया/ परिजनों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कैम्प आयोजित किया गया।