ललितपुर: पिसनारी में नकाबपोश दबंगों ने एक परिवार के साथ लाठी-डंडों से की मारपीट, आधा दर्जन लोग गंभीर घायल
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के पिसनारी मोहल्ले में नकाबपोश दबंग भू माफियाओं ने एक परिवार के साथ जमकर लाठी डंडों से मारपीट की है, जिसमें बताया गया महिलाएं सहित मासूम बच्चे करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है,उक्त मामले में बताया गया दबंग प्रभावशाली व्यक्ति हैं, जिनके द्वारा मारपीट की गई है।