बदायूं: बदायूं के जिला अस्पताल में भामाशाह जयंती पर युवा मंच संगठन ने मरीजों को फल वितरित किए
Budaun, Budaun | Apr 29, 2026 बदायूं के जिला अस्पताल में भामाशाह जयंती के अवसर पर युवा मंच संगठन के संस्थापक ध्रुव देव गुप्ता व कार्यकर्ताओ द्वारा बुधवार 4 बजे के आसपास सेवा भाव का सराहनीय कार्य किया गया। संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच पहुंचकर फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।