फुलवरिया: फुलवरिया में मोबाइल दुकानदार से रंगदारी और चाकू से हमला, 6 लोगों पर मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
थाना क्षेत्र के माड़ीपुर प्राथमिक विद्यालय के समीप दो दिनों पूर्व एक मोबाइल दुकानदार से रंगदारी मांगने और उसे पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में 6 लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें माड़ीपुर गांव निवासी मोबाइल दुकानदार मनोज चौहान ने आरोप लगाया है कि उसके साथ एक युवक द्वारा ₹8000 की रंगदारी मांगी गई। नहीं देने पर हमला किया गया।