गुरारू: बकरीद को लेकर गुरारू थाना में शांति समिति की हुई बैठक
Guraru, Gaya | May 27, 2026 बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को गुरारू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने की। बैठक में क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।