मिर्ज़ापुर: चिल्ह पोस्ट ऑफिस के पास जले आधार कार्ड का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल, ग्रामीणों का आरोप वितरण नहीं करते डाकिया
कोन ब्लॉक के चिल्ह पोस्ट ऑफिस के पास जले हुए आधार कार्ड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वितरण करने के लिए आया आधार कार्ड डाकिया वितरण नहीं करते हैं। आधार कार्ड को जला देते हैं। गुरुवार को भी आधार कार्ड को जलाया जा रहा था कि बारिश हो गई। अधजले आधार कार्ड को ग्रामीणों ने अपने मोबाइल में कैद कर वायरल कर दिया।