मोबाइल फोन लूट कर भाग रहे दो आरोपियों को ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए करीब सात किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हालांकि, इस दौरान दो अन्य आरोपी मौका पाकर भाग निकले। घटना गगहा थाना क्षेत्र के गरयाकोल-रियांव चौराहे के पास रविवार देर शाम की है।