कामडारा: झारो गांव में वज्रपात की चपेट में आने से चार बच्चे घायल, एक रेफर
Kamdara, Gumla | Jun 17, 2026 कामडारा प्रखंड के झारो गांव में बुधवार की दोपहर बज्रपात की चपेट में आने से रौनक लोहरा 12 वर्ष दुर्गा दास 12 वर्ष अजित बड़ाईक 11 वर्ष व एंजल सोरेंग 12 वर्ष बुरी तरह झुलस गए।सभी को ग्रामीणों की मदद से रेफरल अस्पताल बसिया में भर्ती किया गया है।वही रौनक लोहरा की स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया।