तारानगर: तारानगर में कुंड से पानी निकालते समय पैर फिसलने से युवती की कुंड में डूबकर हुई दर्दनाक मौत
कस्बे के वार्ड 34 की 25 वर्षीय युवती की कुंड में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार राहुल कुमार भार्गव निवासी वार्ड 34 तारानगर ने रिपोर्ट दी कि गांव कैलास के कच्चे रास्ते पर उनका खेत है। मिली जानकारी में वह अपने पिता उम्मेद कुमार व बहन नेहा के साथ मूंग की फसल पर स्प्रे कर रहा था। उसकी बहन खेत में बने कुंड से पानी निकाल रही थी तो पैर फिसलकर कुंड में गिर गई।