खुसरूपुर: जगमाल बीघा गांव में गला रेतकर युवक की हत्या, शव मिलने से फैली सनसनी
जगमाल बीघा गांव के बघार में गला रेट कर हत्या किया हुआ एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृत युवक कटौना गांव निवासी नीतीश पासवान के 18 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार,डीएसपी संजीव कुमार,सीआई माया यादव जाँच में जुटे है। परिजनों का रो रो बुरा हाल है।