धौलपुर: आनन्द नगर कॉलोनी से एक बाइक हुई चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
निहालगंज क्षेत्र के आनंद नगर कॉलोनी में कार्यालय के बाहर खड़ी मंजरी फाउंडेशन के कर्मचारी की बाइक चोरी हो गई। घटना मंगलवार दोपहर की है। पीड़ित दीपक पुत्र राजेंद्र सिंघल ने बताया कि उनकी बाइक फाउंडेशन कार्यालय के बाहर अन्य कर्मचारियों की बाइकों के साथ खड़ी थी, लेकिन अज्ञात चोर उनकी सीडी डीलक्स काले रंग की बाइक लेकर फरार हो गया। कार्यालय के बाहर लगे CCTV कैमरे